Zindagi ki Sachai – जिंदगी जितनी आसान लगती है उतनी आसान है नहीं अगर हम जिंदगी को अच्छे से ना समझे। आप माने या ना माने जिंदगी के बहुत सारे ऐसे नियम है जिस पर ना चलना काफी नुकसानदायक होता है।
शायद इसलिए ही जिन लोगो ने जिंदगी में कठिन परिस्थितियां देखी है वह अपने एक्सपीरियंस, किसी किताब या आर्टिकल में लिखते हैं पर ज्यादातर लोगों के पास ही आर्टिकल पहुंच नहीं पाता।
हमें इन आर्टिकल को पढ़कर अपनी जिंदगी में कुछ सीखना चाहिए जिससे हमारी जिंदगी आसान बन सके तो आइए जानते हैं ऐसी कुछ बातों को जिससे आप सतर्क को हो सके कि आप कहां पर हो-
Table of Contents
ToggleQ.1 कौनसी आदतें हैं, जो दर्शाती है कि आप अपना जीवन बर्बाद कर रहे हो?
- सुबह उठते हैं और बिस्तर पर फोन पर घंटों बिताते हैं।
- करियर से ज्यादा मनोरंजन पसंद करते हैं।
- आपके पास जीवन लक्ष्य से अधिक मित्र हैं।
- आप हमेशा रिश्तों, प्यार और सेक्स के बारे में सोचते हैं।
- आपको ज्ञान प्राप्त करना पसंद नहीं है।
- आप अखबार नहीं पढ़ते हैं।
- अपनी असफलताओं के लिए दूसरों को दोष देना पसंद करते हैं।
- पूरा दिन सोचते हैं लेकिन कुछ नहीं करते।
- बहुत सोते हो।
Zindagi ki Sachai
- आपके पास सोशल मीडिया प्रोफाइल को घूरने का समय है लेकिन आपके पास अच्छे करियर विकल्प खोजने का समय नहीं है।
- आपके पास नेटफ्लिक्स, कपड़े और जूते पर खर्च करने के लिए पैसा है, लेकिन प्रतियोगिता परीक्षा फॉर्म पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं।
- आप हमेशा खुद को पीड़ित के रूप में दिखाते हैं।
- सोशल मीडिया पर अनावश्यक बातचीत और झगड़े में व्यस्त रहते हैं।
- अपने खर्च के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांगते समय आपको शर्म नहीं आती।
- आपके पास अपने परिवार के लिए पैसे के बजाय सोशल मीडिया अनुयायियों की कमाई पर पूरा ध्यान केंद्रित है।
- हमेशा अपने कम्फर्ट जोन में रहना चाहते हैं।
- आप प्रतिस्पर्धी की तुलना में ईर्ष्या करना पसंद करते हैं।
- कुछ अच्छा करने के लिए जीवन बहुत छोटा है। जागो और अपने और अपने परिवार के लिए कुछ सार्थक करना शुरू करो।
दिए गए सभी पॉइंट से आप अपने आप को जान सकते हैं कि आप अपने लाइफ में कैसे जी रहे हैं। अगर आप मानते हैं कि आप अपनी लाइफ में बहुत ही पिछड़ गए हैं तो आज से ही अपने आप को सुधार लें वरना बहुत ही देर हो जाएगी।
- क्या आप काम को टालते है तो इसे जरूर पढ़े Hindi Motivational Stories
- Motivational Speech ये जान ले, ज़िन्दगी बदल जाएगी
- 5 तरीको से लाये जिंदगी में नयापन Motivation about Life
अगला सवाल आपका होगा कि एक समझदार इंसान में क्या ऐसी क्वालिटी होती है जिससे हम पहचान सकते हैं कि वह बहुत ही स्मार्ट है और आगे जाकर तरक्की करेगा तो यह जानते हैं एक Mature इंसान के लक्षण-
Q.2 किसी पुरुष में परिपक्वता (Mature) के क्या चिन्ह है?
- अगर एक पुरुष अपने से शारीरिक रूप से कमजोर इंसान पर हाथ नहीं उठाता है, तब वह Mature है।
- जब वह जानता हो कि उसे किस इंसान को ज्यादा मान्यता देनी है और किसे नजरअंदाज करना है, तब वह Mature है।
- वह जानता है कि जीने के लिए पैसों की जरूरत है, पर पैसा खुशी का आधार नहीं है, तब वह Mature है।
- जब वह घर में भी और घर के बाहर भी महिलाओं की इज्जत करता है, तब वह Mature है।
- वह अपने गुस्से को नियंत्रित करने में सक्षम हो, तब वह Mature है।
- जब वह अपनी जिंदगी की दो सबसे महत्वपूर्ण नारियों, अपनी माता और अपनी पत्नी को संभालना जानता हो, तब वह Mature है।
- वह शादी के लिए केवल दिखावे के आधार पर एक महिला का चयन नहीं करता है, तब वह Mature है।
- जब वह अपना ध्यान सिर्फ पैसों की बजाय अपने परिवार और रिश्तो को मजबूत करने में भी केंद्रित करता हो, तब वह Mature है।
- वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से डरता ना हो खासकर उन महिलाओं के सामने जिनसे वह सच्चा प्यार करता है, तब वह Mature है।
- जब वह जानता है कि अपनी भावनाएं व्यक्त करने से और दूसरों के सामने रोने से उसकी मर्दानगी कम नहीं होती, तब वह Mature है।
Q.3 ज़िन्दगी की कड़वी मगर सच्चाई क्या है? Zindagi ki Sachai
- सिखाया जाता है कि झूठ बोलना गलत (पाप)है। हम सीखते भी है, फिर भी 90% लोग झूठ बोलते है।
- आपका बेस्ट फ्रेंड आपके सामने किसी और की बुराई करता है, तो वो किसी और के सामने आपकी भी बुराई करता है।
- हम बच्चों को पढ़ाते है कि – मरने के बाद साथ कुछ नहीं जाता सब यही रह जाता है। फिर भी 99% लोग पैसो के पीछे भागते है।
- चाहे आप कितना भी सही हो लोग हमेशा आपको उसकी सोच के अनुसार ही तोलेंगे।
- आप लोगो की कितनी भी मदद करे। लोग हमेशा आपको जज करेंगे।
- पोर्न मूवीज देखना गलत है। यह आपके सोच,विचार, शारीरिक और मानसिक समस्याएं उत्पन्न करती है। फिर भी 60–70% लोग पोर्न मूवीज देखते है।
- सब चाहते है सब पका पकाया (बिना किसी मेहनत के) मिल जाए लेकिन ऐसा नहीं होता है।
- आप सोचते है कि हर लड़की आप पर फिदा हो जाए। लेकिन यह होता नहीं है।
- चाहे केसे भी हो आप। अगर आपके पास पैसे है। तो आप सब कुछ है।
- अगर आपका प्यार सच्चा है तो आप कभी यौन सम्बन्ध के बारे में नहीं सोचते है।
- 50% लोग औरतो को आज भी जरूरत समझते है।
Zindagi ki Sachai
- औरते चाहे कितनी भी तरक्की करले, लोग उसे गृहणी ही समझते है।
- आप चाहे कितना भी अच्छा क्यों ना हो, लोग हमेशा आपकी गलतियों को ही याद रखेंगे।
- लड़की चाहे कैसी भी हो, लोग हमेशा उसकी खूबसूरती को ही महत्व देते है।
- एक लड़की के लिए उसकी खूबसूरती जान से ज्यादा प्यारी है।
- चाहे आप कितनी भी मेहनत क्यों न करे। आपकी एक हार (रिजल्ट) सब पर पानी फेर देती है।
- पैसे से आप सबकुछ नहीं खरीद सकते।
- आप सोचते है कि आपकी तरक्की से आपके दोस्त या करीबी लोग खुश होते है। लेकिन ज्यादातर लोग आपकी तरक्की से जलते है।
- आपका बेस्ट फ्रेंड अगर आपसे मतलब रखता है तो वो आपकी मुसीबत में आपका साथ नहीं देगा।
- ज्यादातर माता पिता अपनी संतान के रूप राजकुमार (लड़के) की आस रखते है लेकिन एक लड़की ही माता पिता का सबसे ज्यादा ख्याल रखती है।
- यह जानते हुए कि मोबाइल डिवाइस ज्यादा यूज करना गलत है। फिर भी 95% लोग पूरे दिन मोबाइल में लगे रहते है।
आप हमेशा काम को कल पर टालते रहते है, लेकिन कल कभी आता नहीं है।
Conclusion
दोस्तों कोई भी इंसान जन्म से ही अच्छा या बुरा नहीं होता वह जैसा सोचता है, जिन लोगों के साथ रहता है, जैसा पढ़ता है वैसा ही बनता जाता है इसलिए आज से ही अच्छा पढ़े और उन लोगों को जरूर पढ़े जो कभी सफल हुए हैं ।