आप है दुनिया के सबसे अमीर इंसान – Duniya ka Sabse Amir Aadmi | Motivation

Duniya ka Sabse Amir Aadmi

Sabse Amir Aadmi – एक चीनी बादशाह की मौत हुई। वो अपनी विधवा के लिये बैंक में 1.9 मिलियन डालर छोड़ कर गया। विधवा ने जवान नोकर से शादी कर ली। उस नोकर ने कहा, मैं हमेशा सोचता था कि मैं अपने मालिक के लिये काम करता हूँ, अब समझ आया कि वो हमेशा मेरे लिये काम करता था।

  • जिस दिन हमारी मौत होती है, हमारा पैसा बैंक में ही रह जाता है।
  • जब हम जिंदा होते हैं, तो हमें लगता है कि हमारे पास खर्च करने को पर्याप्त धन नहीं है।
  • जब हम चले जाते है, तब भी बहुत सा धन बिना खर्च हुये बच जाता है।
  यह भी पढ़े
  1. इंटरनेट से पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका
  2. 9 काम की बाते जो हर सफल इंसान में पाई जाती है
  3. हर काम में सफलता हासिल करनी है तो इसे जरूर पढ़े

ज्यादा जरूरी है कि अधिक धन कमाने कि बजाय अधिक जिया जाय।

  • अच्छे व स्वस्थ शरीर के लिये प्रयास करिये।
  • मँहगे फोन के 70% फंक्शन अनोपयोगी रहते है।
  • मँहगी कार की 70% गति का उपयोग नहीं हो पाता।
  • आलीशान मकानो का 70% हिस्सा खाली रहता है।
  • पूरी अलमारी के 70% कपड़े पड़े रहते हैं।
  • पुरी जिंदगी की कमाई का 70% दूसरो के उपयोग के लिये छूट जाता है।
  • 70% गुणो का उपयोग नहीं हो पाता।

तो 30% का उपयोग कैसे हो।

  • स्वस्थ होने पर भी निरंतर चेक-अप करायें।
  • प्यासे न होने पर भी अधिक पानी पियें।
  • जब भी संभव हो, अपना अहं त्यागें ।
  • शक्तिशाली होने पर भी सरल रहेँ।
  • धनी न होने पर भी परिपूण॔ रहें।
  • बेहतर जीवन जीयें।

काबू में रखें –

  1. प्रार्थना के वक़्त अपने दिल को।
  2. खाना खाते समय पेट को।
  3. किसी के घर जाएं तो आँखों को।
  4. महफिल मे जाएं तो जबान को।
  5. पराया धन देखें तो लालच को।

भूल जाएं –

  1. अपनी नेकियों को।
  2. दूसरों की गलतियों को।
  3. अतीत के कड़वे संस्मरणों को।

छोड दें –


  1. दूसरों को नीचा दिखाना।
  2. दूसरों की सफलता से जलना।
  3. दूसरों के धन की चाह रखना।
  4. दूसरों की चुगली करना।
  5. दूसरों की सफलता पर दुखी होना।

आप भी सबसे अमीर है Duniya ka Sabse Amir Aadmi

  1. यदि आपके फ्रिज में खाना है, बदन पर कपड़े हैं, घर के ऊपर छत है और सोने के लिये जगह है, तो दुनिया के 75% लोगों से ज्यादा धनी हैं।
  2. यदि आपके पर्स में पैसे हैं और आप कुछ बदलाव के लिये कही भी जा सकते हैं जहाँ आप जाना चाहते हैं, तो आप दुनिया के 18% धनी लोगों में शामिल हैं।
  3. यदि आप आज पूर्णतः स्वस्थ होकर जीवित हैं, तो आप उन लाखों लोगों की तुलना में खुशनसीब हैं जो इस हफ्ते जी भी न पायें।
  4. जीवन के मायने दुःखों की शिकायत करने में नहीं हैं, बल्कि हमारे निर्माता को धन्यवाद करने के अन्य हजारों कारणों में है।
  5. यदि आप मैसेज को वाकइ पढ़ सकते हैं, और समझ सकते हैं, तो आप उन करोड़ों लोगों में खुशनसीब हैं जो देख नहीं सकते और पढ़ नहीं सकते।
Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *