अपनी परेशानियों को कैसे करे दूर ? Motivational Hindi Story
शहर के नजदीक बने एक farm house में दो घोड़े रहते थे। दोनों दिखने में एक जैसे थे पर पास में जाने पर पता चलता था की उनमे से एक घोडा अँधा है। पर अंधे होने के बावजूद farm के मालिक ने उसे वहां से निकाला नहीं था। बल्कि उसे और भी अधिक सुरक्षा और आराम के साथ रखा था।
अगर कोई थोडा और ध्यान देता तो उसे ये भी पता चलता कि मालिक ने दूसरे घोड़े के गले में एक घंटी बाँध रखी थी, जिसकी आवाज़ सुनकर अँधा घोड़ा उसके पास पहुंच जाता और उसके पीछे-पीछे बाड़े में घूमता।
घंटी वाला घोड़ा भी अपने अंधे मित्र की परेशानी समझता, वह बीच-बीच में पीछे मुड़कर देखता और इस बात को सुनिश्चित करता कि कहीं वो रास्ते से भटक ना जाए। वह ये भी सुनिश्चित करता कि उसका मित्र सुरक्षित वापस अपने स्थान पर पहुच जाए, और उसके बाद ही वो अपनी जगह की ओर बढ़ता।
Motivational Hindi Story
दोस्तों, बाड़े के मालिक की तरह ही भगवान हमें बस इसलिए नहीं छोड़ देते कि हमारे अन्दर कोई दोष या कमियां हैं। वो हमारा ख्याल रखते हैं और हमें जब भी ज़रुरत होती है तो किसी ना किसी को हमारी मदद के लिए भेज देते हैं। कभी-कभी हम वो अंधे घोड़े होते हैं, जो भगवान द्वारा बांधी गयी घंटी की मदद से अपनी परेशानियों से पार पाते हैं तो कभी हम अपने गले में बंधी घंटी द्वारा दूसरों को रास्ता दिखाने के काम आते हैं।
भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि इस संसार में जीवन जीने के दो ही रास्ते हैं एक तो ज्ञान का मार्ग और दूसरा सांसारिक लोभ और लालच का। हर इंसान अपने मन का दास होता है हमारा मन जैसे-जैसे मार्ग दिखाता है हम उसी और चल पड़ते हैं।
Motivational Hindi Story
कई लोग अपने जीवन से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे लोगों को जीवन में हर समय ही दुख परेशानियां और निराशा ही रहती है। जिससे छुटकारा पाने का एकमात्र मार्ग होता है भगवान। श्री कृष्ण की कही ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जिन्हें समय समय पर सुनते रहने से और अपने अंदर अपना लेने से हमारे दुख और परेशानिया छूट जाते हैं और हमें खुशियां मिलती हैं।
- दूसरों के बारे में सोचने से बेहतर है की आप अपना काम करें। दूसरा इंसान क्या कर रहा है इस विषय में सोचने के बजाय अपने काम को बेहतर कैसे बनाएं इस पर ध्यान दें। दूसरा जो काम कर रहा है उसका कर्म है आप अपना कर्म करें।
- फल की इच्छा ना करो क्योंकि कर्म हमेशा अच्छे पल याद दिलाता है।
- नर्क में जाने के मार्ग होते हैं लालच और गुस्सा इनसे दूर रहें।
- क्या हुआ था, क्या हो रहा है, और क्या होगा, इसके बारे में ज्यादा न सोचे।
- आप कभी भी अपने बीते हुए कल को ठीक नहीं कर सकते और ना ही आने वाले भविष्य को देख सकते हैं केवल चिंताएं कर सकते हैं।
- वर्तमान में क्या हो रहा है केवल इस पर ध्यान दें और वर्तमान को खुल कर जिए।
- यह शरीर आपका नहीं है, और ना ही आप शरीर के हैं। यह शरीर पंचतत्व का है और इसी से बना है। इसके अलावा इसी में समा जाने वाला है। आत्मा आपकी है क्या आपने कभी इस पर विचार किया है।
- जो आपके जीवन में हो रहा है आप उसे नहीं बदल सकते और मृत्यु के बीच में जो अंतर है उसे आंका नहीं जा सकता। मौत और जीवन के बीच में भी बस थोड़ा सा ही फर्क है।
Motivational Hindi Story
Conclusion
दोस्तों परेशानिया और कुछ नहीं हमारे दिमाग का वहम है, हमे जो बात सही नहीं लगती उससे हम परेशान रहने लग जाते है। कितनी भी बड़ी मुसीबत आ जाए, अगर आप अपने आप को अकेला महसूस करेंगे तो आप परेशान हो जायेगे। अगर आप मानेगे की कोई साथ में है तो आपका कष्ट दूर हो न हो आप हल्का माहसूस करेंगे। यह कोई इश्वर के सिवाह कौन हो सकता है ।