काम के अनमोल वचन सेट-6 | Inspirational Quotes

Inspirational Quotes

हेल्लो दोस्तों हम लाये है सिर्फ आपके लिए Anmol Vachan का Collection जिससे आपकी सोच ही बदल जाएगी। यह वह Achi Bate है।  जो जान लेने के बाद जिंदगी से कोई भी शिकायत आपके दिल में नहीं रहेगी। इन Hindi Quotes को पढ़ कर आप सफलता की नई उचाईयों को छु सकते है। Hindi Quotes Images रोजाना अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमे facebook, instagram, या twiter पर follow करे।

Best Inspirational Quotes – अच्छी बातें जो आपकी जिन्दगी बदल दे

66. जिम्मेदारियां लेने वाले कभी नहीं हारते

जीवन में तकलीफ उसी को आती है जो हमेशा जिम्मेदारिया उठाने को तैयार रहते है, और जिम्मेदारियां लेने वाले कभी हारते नहीं, या तो जीतते है, या फिर सीखते है।

67. अपने आप को सुधारे

लोहे को कोई नुकसान नहीं पहूंचा सकता लेकिन यह कार्य उसका अपना ही जंग (Rust) कर सकता है। वैसे ही किसी व्यक्ति को कोई नष्ट नहीं कर सकता सिवाय उसकी अपनी मानसिकता के।

68. वो करिए जो करना आपको अच्छा लगता है

यदि आप सफलता चाहते हैं तो इसे अपना लक्ष्य ना बनाइये, सिर्फ वो करिए जो करना आपको अच्छा लगता है और जिसमे आपको विश्वास है, और खुद-बखुद आपको सफलता मिलेगी।

69. सीख – Inspirational Quotes 

तजुर्बे उम्र से नहीं बल्कि हालातो से होते है।

70. पलभर की मुलाकात

मत कर यकीन यहाँ पलभर की मुलाकात पर जरुरत न हो तो लोग यहाँ सालो के रिश्ते भूल जाते है।


71. रिश्ते 

रिश्तो की एहमियत को समझे, इन्हें जताया नहीं, निभाया जाता है।

72. समझदारी की उम्र 

किस उम्र में कमाया जाये, किस उम्र तक पढ़ा जाये, ये शोक नहीं, हालत तय करते है।

73. आपना सर्वश्रेष्ठ दे – Inspirational Quotes 

अगर आप दुनिया से अपने लिए सर्वश्रेष्ठ पाना चाहते है, तो आपको दुनिया को अपना सर्वश्रेष्ठ देना भी होंगा।

74. काम करते रहे 

घडी को सिर्फ देखते न रहे, वही करे जो ये करती है। चलते रहे।

75. कडवा किन्तु सत्य वचन  

लोग जब पूछते हैं कि आप क्या काम करते हैं ? तो असल में वो हिसाब लगाते है कि आपको कितनी इज़्ज़त देनी है।

76. कर्म हमारी पहचान है

एक बेहतरीन इंसान अपनी जुबान और कर्मो से ही पहचाना जाता है, वरना अच्‍छी बातें तो दीवारों पे भी लिखी होती हैं।

77. लगे रहो – Inspirational Quotes 

यदि हम अपने काम में लगे रहे तो हम जो चाहें वो कर सकते हैं।

78. कुछ बदलाव जरुरी है

ऊंचाई पर वो लोग पहुचते हैं, जो ”बदला” लेने की नही, ”बदलाव” लाने की सोच रखते हैं।

79. कोई काम कठिन नहीं यहाँ 

कोई काम कितना ही कठिन क्यों न हो, जिद और दृढ विश्वास से जरुर पूरा किया जा सकता है।

80. लक्ष्य पाने के लिए क्या करे 

अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।”

81. जीत और हार – Inspirational Quotes 

अगर हारने से डर लगता है तो, जितने की इच्छा कभी मत रखना।।

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *