इंकाओं का खोया शहर – Machu Picchu – Historical Place in the World

Machu Picchu – दुनिया भर में ऐसे बहुत सी जगह है जो कि अपनी ऐतिहासिक विशेषता के कारण जानी जाती है। इतिहास में हुई घटनाओं के वजह से कई अवशेष ऐसे छूट गए हैं जो कि हमसे बहुत सारे सवाल पूछते हैं। ऐसी ही एक अनोखी जगह है जो कि दुनिया के सात अजूबों में से एक है इसका नाम है- माचू पिच्चू

नाम – Machu Picchu, Peru

देश – पेरू, दक्षिण अमेरिका

 उपनाम – इंकाओं का खोया शहर 

विशेषता – सात अजूबों में से एक

Machu Picchu

Machu Picchu trek को कब बनाया गया था ?

Machu Picchu को लगभग 15 वीं शताब्दी में बनाया गया और 100 साल से भी कम समय के बाद छोड़ दिया गया। आज तक कोई यह जवाब नहीं दे पाया कि माचू पिच्चू का निर्माण क्यों और किसके द्वारा करवाया गया था।

यह इंका सभ्यता से जुड़ा हुआ एक ऐतिहासिक स्थल है जिसे “इंकाओं का खोया शहर “ के नाम से भी जाना जाता है।  7 जुलाई 2007 दुनिया के 7 अजूबों में से एक घोषित किया था।

माचू पिच्चू को 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूचि में भी शामिल किया गया है। दुनिया के इस अजूबे की खोज 1911 में अमेरिकी इतिहासकार श्रेय हीरम बिंघम ने की थी, जिसके बाद से आज तक यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण बना हुआ है। 


Machu Picchu trek के रहस्य 

  • इंका सभ्यता रहस्यों से भरी हुई है इसके बारे में कोई भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पाया है।
  • सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस जगह को जितनी जल्दी बनाया गया था उससे भी जल्दी इसको खाली कर दिया गया था। 
  • कुछ शोधकर्ता माचू पिच्चू को एलियन से जुड़ा हुआ बताते हैं। उनका कहना है कि इस जगह का निर्माण मनुष्यों ने नहीं बल्कि एलियंस ने किया है।
  • इस जगह को लॉस्ट सिटी भी कहा जाता है क्योंकि इसको बहुत ही जल्द छोड़ दिया गया था।
  • माचू पिच्चू मैं की गई खोज से यह पता चला कि  इस जगह का इस्तेमाल इंसानों की बलि देने के लिए किया जाता है और उनके कंकालों को सही तरह से दफनाया नहीं गया है।

 

  • एक थ्योरी में यह भी कहा गया है कि हो सकता है कि इस जगह पर राज्य के कर्मचारियों की कब्र होती थी, जिनको उनका काम या सेवा पूरी हो जाने के बाद मारकर दफना दिया जाता था।
  • माचू पिच्चू में कई हजारों कंकाल मिले हैं, इसमें सबसे ज्यादा कंकाल महिलाओ के हैं।
  • यहां के लोग सूर्य देव को अपना भगवान् मानते थे और यहां मिले महिलाओं के कंकाल के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां के लोग सूर्य देव को कुंवारी(वर्जिन) स्त्रियों की बलि देते थे।
  • जब 1430 में इंका सभ्यता के लोग यहां आकर रहने लगे थे उस समय स्पेन ने इंकाओं पर हमला करके जीत हासिल कर ली थी लेकिन बाद में वे भी इस स्थान को छोड़कर चले गए थे।

Conclusion

 माचू पिच्चू की यात्रा करना पर्यटकों को एक खास अनुभव देता है। यहां के लिए आप बस या ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन यहां हेलीकाप्टर की मदद से जाना आपको बहुत ही अलग मजा देगा।

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *