भारत का भूभाग कैसे बना? Geography of India in hindi

Geography of India in Hindi – हमारा प्रिय देश भारत जिसे हम सोने की चिड़िया, आर्यव्रत, हिंदुस्तान और इंडिया कहते हैं, का इतिहास बहुत पुराना है।

उत्तर की तरफ हिमालय पर्वत माला की वजह से यह हिस्सा हमेशा सुरक्षित और मूल्यवान रहा है, यहां पर कई सभ्यताएं फली फूली ।

तो आइए भारत भूमि के बारे में विस्तार से जानते हैं-

भारत का भूभाग कैसे बना? Geography of India in hindi

वर्तमान में भारत एशिया महाद्वीप का हिस्सा है, पर कई वर्षों पहले यह दक्षिण अफ्रीका का हिस्सा था। पृथ्वी पर मौजूद भूगर्भीय हलचल से यह हिस्सा टूटकर एशिया से जा मिला ।

इस हलचल को tectonic plates का खिसकना कहते हैं और यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।

जैसे-जैसे भारत का भूभाग एशिया की तरफ खिसकता है वैसे ही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई और भी ज्यादा होती जाती है इसीलिए माउंट एवरेस्ट को युवा पर्वत भी कहते हैं ।

यह प्रक्रिया धीमी है इसलिए कई सालों के अंतराल के बाद कुछ बदलाव होते हैं । चित्र के जरिए समझाने का प्रयास –

Geography of India in hindi

भारत का नाम इंडिया (India) कैसे पड़ा?

लगभग 5000 साल पहले सिंधु घाटी सभ्यता के कारण भारत को इंडिया नाम दिया गया, क्योंकि यूनानी सिंधु नदी को इंदु या इंडस भी कहते थे।

जब अंग्रेज भारत में आए तो उन्हें हिंदुस्तान नाम लेने में बहुत कठिनाई महसूस होती थी ।

जब उन्हें पता चला कि सिंधु नदी को इंडस वैली भी कहा जाता था तो उन्होंने हिंदुस्तान का नाम बदलकर इंडिया रख दिया जोकि बाद में बहुत प्रचलित हुआ ।

भारत का क्षेत्रफल क्या है? Geography of India in hindi

विश्व का 2.4 प्रतिशत भूभाग भारत के पास है जो कि क्षेत्रफल में 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है ।

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां बड़ा देश हमारा भारत है ।

रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया, भारत से बड़े देश है ।

इंडिया का निचला भाग तीन ओर से समुद्र से घिरा है, जिसमें तीन महासागर हैं।

पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी, यह तीनों सागर कन्याकुमारी में मिलते हैं। ।

भारत के पड़ोसी देश कितने हैं? 

इंडिया के पड़ोसी देशों में स्थलीय सीमा वाले 7 देश है और 2 देश समुद्री सीमा से लगने वाले हैं ।

बांग्लादेश भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा वाला देश है और सबसे कम स्थली सीमा अफगानिस्तान से लगती है ।

बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा को रेडक्लिफ सीमा कहा जाता है, और चीन के साथ लगने वाली सीमा को मैकमोहन सीमा कहते हैं ।

पड़ोसी देशसीमा लंबाईराजधानी
बांग्लादेश4096 kmढाका
चीन3488 kmबीजिंग
पाकिस्तान3323 kmइस्लामाबाद
नेपाल1751 kmकाठमांडू
म्यांमार1643 kmनाएप्यीडॉ
भूटान699 km थिम्पू
अफगानिस्तान106 kmकाबुल
श्री लंकासमुद्री सीमाकोलंबो और श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी
मालदीवसमुद्री सीमामाले

 

भारत में कितने राज्य हैं? States of India list

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है।

जिसमें सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है और सबसे छोटा राज्य गोवा है।

केंद्र शासित प्रदेश की बात करें तो सबसे बड़ा लद्दाख है और सबसे छोटा लक्ष्यदीप है ।

भारत के 28 राज्य – 


क्र. सं.राज्यराजधानी
1आंध्रप्रदेशअमरावती
2अरुणाचल प्रदेशईटानगर
3असमदिसपुर
4बिहारपटना
5छत्तीसगढ़रायपुर
6गोवापणजी
7गुजरातगांधी नगर
8हरियाणाचण्डीगढ़
9हिमाचल प्रदेशशिमला
10झारखंडरांची
11कर्नाटकबेंगलुरु
12केरलतिरुवनंतपुरम
13मध्य प्रदेशभोपाल
14महाराष्ट्रमुंबई
15मणिपुरइम्फाल
16मेघालयशिलोंग
17मिज़ोरमआइज़ोल
18नागालैंडकोहिमा
19ओडिशाभुवनेश्वर
20पंजाबचण्डीगढ़
21राजस्थानजयपुर
22सिक्किमगैंगटोक
23तमिलनाडुचेन्नई
24तेलंगानाहैदराबाद
25त्रिपुराअगरतला
26उत्तरप्रदेशलखनऊ
27उत्तराखंडदेहरादून
28पश्चिम बंगालकोलकाता

 

भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेश – Union Territories

राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केंद्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकार का शासन होता है।

भारत के राष्ट्रपति हर केंद्र शासित प्रदेश का एक ‘सरकारी प्रशासक या ‘उप-राज्यपाल नामित करते हैं।

क्र. सं.केंद्र शासित प्रदेशराजधानी
1अंडमान और निकोबार द्वीपपोर्ट ब्लेयर
2चंडीगढ़चंडीगढ़
3दादरा और नगर हवेली दमन और दीवदमन
4दिल्लीदिल्ली
5लद्दाखNA
6लक्षद्वीपकवरत्ती
7जम्मू और कश्मीरNA
8पुडुचेरीपुडुचेरी

 

 

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *