हमेशा बैचेन रहने वाले इसे जरूर पढ़े – Self Confidence Tips Hindi

हमारा दिमाग शायद ही कभी शांत होता होगा। प्रश्न, विचार, Idea, और बहुत सी बातें हमेशा हमारे दिमाग में आती रहती है। यह इंसान के लिए बहुत उपयोगी है। इन विचारों पर गौर करने से ही हम नए अवसर प्राप्त करते हैं। लेकिन जरुरत से ज्यादा अधिक विचार आने से हमारे जीवन में अशांति आ जाती है। जिससे चिंता अवसाद, मोटिवेशन में कमी और भी बहुत सारी कठिनाइयां आती है। 
यह कुछ टिप्स है जिससे आप अपने दिमाग को बेहतर ढंग से शांत कर सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं –
 


1. अपने विचारों को लिखें 

अगर आपका मन विचारों में खोया रहता है और उसी विचारों से आपको चिंता, डर जैसी भावनाएं आती है तो इन्हें लिखे। जो विचार आपको परेशान कर रहा है उसके बारे में लिखें कि यह क्यों आ रहा है? और इसके बारे में आप क्या कर सकते हैं। इससे आपके विचार को ठोस कारण मिलेगा। इसे लिखने के बाद आपको महसूस होगा कि आपका दिमाग में हल्कापन आ गया है।
आप अपनी सभी परेशानियों को कागज के टुकड़े पर लिख सकते हैं। और चर्चा कर सकते हैं कि वह आपको परेशान क्यों कर रहे हैं। इसका उत्तर मिलते ही आप उस पर काम करे। शोधकर्ताओं ने पाया अगर आप अपनी परेशानियों को कागज में लिख कर फेंक देते हैं तो आपकी चिंता काफी कम हो जाती है।
 

2. किसी व्यक्ति के साथ चर्चा करें 

ऐसा व्यक्ति है जो आपकी भावनाओं की कद्र करें उसे आप अपनी सारी परेशानियां बताएं वह प्रॉब्लम को हल तो नहीं कर सकता पर आपके अंदर में जो परेशानियां हैं वह सारी निकल जाएगी हो सकता है वह आपको ऐसी राय दे जिससे आप को राहत महसूस हो इसलिए इसे व्यक्त करें 
3. लाइफ के इंपोर्टेंट कार्य को लिस्ट बनाएं 
अगर आप बहुत सारी एसी परेशानियों से घिरे हैं जो सिर्फ फालतू की बातें हैं, जो आपका टाइम वेस्ट कर रही है तो आप को अपनी लाइफ के उद्देश्यों पर गौर करे। आपको लाइफ में क्या चाहिए इसके बारे में विचार करें और उसकी लिस्ट बनाएं। जब उद्देश्य आपके आंखों के सामने होंगे तो परेशानियां अपने आप ही आप भूलते जाएंगे।

4. ध्यान करें, व्यायाम करें, और Sports में भाग ले 

ध्यान सभी तरह के रोगों, परेशानियों का एक इलाज हे ध्यान करने से आप लाइफ की बहुत सी प्रॉब्लम से मुक्त हो सकते हैं। ध्यान करने से आपमें ऊर्जा का संचार होता है इसलिए ध्यान करना बेहद जरुरी है। एक बात याद रखे की ध्यान करना हमारी नेचुरल क्रिया है इसे हम सिख नहीं सकते। ये तो हमे पहले से आती हैजैसे आप कोई काम कर रहे है तब आपका ध्यान उसी काम में लगा हैं और बाकी की चीजों को भूल जाते हैं
ऐसे ही ध्यान आपको करना है तो किसी एक वस्तु पर ध्यान लगाए और बाकी की चीजों को भूल जाएअंतर्ध्यान का मतलब होता है अपनी आंखों को बंद कर के दिमाग पर ध्यान लगाना। इससे मन शांत हो जाएगा और बुरे विचार आना बंद हो जाएंगे इसके अलावा कसरत और खेलने से भी आपका विल पॉवर स्ट्रांग होता है
 

5. आत्मविश्वास बढ़ाये 

अगर आपको यह लगता है कि आप कुछ नहीं कर सकते, तो आप अपने आप को एक Task करने की चुनौती दे चाहे वह कितना भी कठिन क्यों ना हो। जो आपने पहले नहीं किया हो  Task पूरा करने का time limit  आप ही तय करें और उसे पूरा करने की कोशिश करें ऐसा कुछ करें जिसमें आप डरते हैं आप धीरे-धीरे अपने डर को जीतने लगेंगे और दूसरी परेशानियों से भी मुक्ति पा लेंगे। आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ जाएगा 
आप की उपलब्धियों की लिस्ट बनाएं जो बड़ी मुश्किल और बहुत ही हार्ड वर्क से मिली है। सोचे कि आपने ऐसा कोनसा काम किया था जिससे आपको बहुत ख़ुशी हुई थी।  

Conclusion 

विचार करना कोई गलत बात नहीं है पर हर समय सोच में डूबे रहने से हमारे माइंड में प्रेशर आता है। किसी काम में मन ही नहीं लगता। सब कुछ होते हुए भी उदासीनता का भाव आने लगता है। इसे जल्दी से ठीक नहीं किया जाये तो परिणाम और गंभीर हो जाते है। 

 


Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *