Website क्या है ? What is Website

इन्टरनेट चलती फिरती लाइब्रेरी है जिसमे आप कभी भी कोई भी जानकारी हासिल कर सकते है। इतनी सारी जानकारी का मालिक कोई एक व्यक्ति या संस्था नहीं है। इसके पीछे वे सभी website developer है जो दिन रात मेहनत कर आपके लिए ये जानकारिया जुटाते है।

इंटरनेट पर हम ढेरों काम की बाते रोज पढ़ते हैं। हम आज पूरी तरह से इंटरनेट पर डिपेंड है। छोटी-बड़ी सभी जानकारी हमें इंटरनेट पर मौजूद वेबसाइट से मिलती है। वेबसाइट और ब्लॉग क्या है यह जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि आने वाले समय में हम किताबों को छोड़ कर इंटरनेट पर ही हमारे ज्ञान को बढ़ाएंगे।

Website क्या है? 

यह webpages का समूह है जो hypertext से एकदूसरे से जुड़े होते है। एक webpage, html से बना वह document होता है जिसमे text, images, videos शामिल होते है और हमे जानकारिया देते है। आप अभी जो पोस्ट पढ़ रहे है यह भी एक webpage है। वेबसाइट का मुख्य पेज Home Page कहलाता है। यह website का दरवाजा होता है जिससे आप enter करते है। हर इंसान का कोई नाम होता है वैसे ही वेबसाइट का भी एक नाम होता है जिसे Domain Name कहते हैं। हमारी वेबसाइट का domain name – www.kamkibat.com है।

यह बिना रुके दिन रात काम करती रहती है। लाखो यूजर एक वेबसाइट पर एक समय में विजिट कर सकते है। इसे इन्टरनेट server में install किया जाता है। यह server 24 घंटे चालू रहता है।

Website कितने तरह की होती है?

यह 2 तरह की होती है –

  1. Static 
  2. Dynamic 

Static website में limited वर्क होता है ये  सिंपल HTML और CSS से बनाइ जाती है। इसमें webpage की संख्या fix होती है। इनका मुख्य मकसद यूजर को इनफार्मेशन देना होता है। example – institute और organization की official website.


Dynamic website एडवांस होती है यह ASP.net, PHP, JSP, My SQL से बनी होती है। यह हर यूजर को अलग environment देती है। इसे बनाने के लिए programmer होते है। इसपर large स्केल पर वर्क किया जाता है। Facebook, Twiter, Amazon, Paytm, w3schools  इसके example है ।

किसी भी Website को कैसे Open करे? 

किसी भी वेबसाइट को open करने के लिए Web Browser की जरूरत होती है। ब्राउज़र के address bar में website का domain name type कर website को ओपन किया जाता है। Google जैसे search engine के आने से किसी भी website को ढूँढना बहुत आसान हो गया है। सिर्फ वेबसाइट का नाम google में type करने से ही आप उसमे जा सकते है। जैसे आप google में “kam ki bat”  type करेगे तो हमारी website में आ जायेगे।

Google को कब और किसने बनाया ? | History of Google Hindi

वेबसाइट कैसे बनाएं?

वेबसाइट को बनाने से पहले आपको यह तय करना होगा कि आप किस टॉपिक पर वेबसाइट बनाना चाहते हैं। क्या वह इ-कॉमर्स वेबसाइट है? या गवर्नमेंट की वेबसाइट है? या आपकी पर्सनल वेबसाइट है। अगर आप कोडिंग जानते हैं तो आप सिंपल HTML और CSS यूज़ करके वेबसाइट बना सकते हैं। पर आज किसी के पास इतना समय नहीं होता की वह coding करे। इसलिए ज्यादातर डेवलपर वेबसाइट Template का यूज़ करते हैं।

वेबसाइट Template एक pre design website templates होती है जिसे editor से edit किया जा सकता है। W3 Layout पर आपको ढेर सारी templates मिल जाएगी। इसके अलावा आप एक अच्छी वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो WordPress से अच्छा कोई भी Option हमारे पास नहीं है। Blogger भी website बनाने के लिए अच्छा प्लेटफार्म है।

WordPress क्या है?

Blogger क्या है?

Conclusion

आसान भाषा में वेबसाइट एक किताब है जिसमे बहुत से पेज है। हर पेज में अलग अलग टॉपिक है। इसे आप किसी भी कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस से विजिट कर सकते है। किताब को हर समय अपने साथ नहीं रखा जा सकता पर अच्छी website को आप कही से भी पढ़ सकते है।

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

4 Comments

  1. भाई जी आप बहुत अच्छी जानकारी देते हों। जितना विस्तार से आपने अपने ब्लॉग में बताया है, इतना किसी ने भी नहीं बताया है। आपका बहुत बहुत धन्यवाद, यह जानकारी हमें देने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *