Mobile में पेनड्राइव कैसे लगाएं- OTG Pendrive

आज कंप्यूटर से ज्यादा स्मार्टफोन लोगों के हाथों में हैं। इसका यह मतलब है कि लोग कंप्यूटर पर काम करने की बजाय स्मार्टफोन और टेबलेट से काम करना पसंद कर रहे है।  कंप्यूटर के 50% से ज्यादा काम स्मार्टफोन आसानी से कर देते हैं। पर इसका ये मतलब नहीं है की कंप्यूटर किसी से कम है। बड़े scale पर काम करने के लिए कंप्यूटर के आलावा और कोई नहीं है। कंप्यूटर के popular होने का सबसे बड़ा कारण इसकी storage capacity है।

OTG Pendrive

Smartphon भी कंप्यूटर की बराबरी कर रहा है। अब आप कंप्यूटर की तरह Pendrive का इस्तेमाल स्मार्टफोन और टेबलेट में भी कर सकते है। स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाने के लिए यह तकनीक मार्केट में आ चुकी है। इसके लिए आपको इन डिवाइस की मदद लेनी होगी।


OTG Cable

इसका पूरा नाम On-The-Go है। यह usb को स्मार्टफोन और टेबलेट से जोड़ने के लिए काम में ली जाती है। आप इससे pendrive को आसानी से जोड़ सकते है। साथ ही बायोमेट्रिक डिवाइस, प्रिंटर, स्कैनर और सभी usb suported gajads आसानी से जोड़ सकते है। यह मार्केट में 100 rs. तक में आसानी से मिल जाता है।

OTG Pendrive

इसके बढ़ते उपयोग से अब pendrive बनाने वाली company भी otg support pendrive बना रही है। यह pendrive में 2 साइड से प्लग होती है। जिसका एक सिरा OTG होता है और दूसरा USB का होता है। इससे आप स्मार्टफोन, टेबलेट, कंप्यूटर सभी डिवाइस में एक ही pen-drive का use कर सकते है।

स्मार्टफोन में OTG use करने के फायदे।

  • कंप्यूटर से मोबाइल में data transfer हो जाता है।
  • मोबाइल storage full हो जाने पर pendrive में कॉपी कर सकते है।
  • smartphone के विडियो और फोटो को टीवी में देख सकते है।
  • मोबाइल का बैकअप pendrive में रख सकते है।
  • Data सेव रखने के लिए कंप्यूटर पर depend नहीं होंगे।
  • स्मार्टफोन में mouse और कीबोर्ड चला सकते है।
  • प्रिंटर कनेक्ट कर स्मार्टफोन से प्रिंट निकल सकते है।

 

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *