दिमाग में आने वाले विचारो को कैसे लिखे। – Mind Mapping Technique

पिछले पोस्ट में हमने बताया था कि हमारे दिमाग में असीमित थॉट आते रहते हैं। जिसमें से लगभग 70% नेगेटिव होते हैं और बाकी बचे थॉट में कई सारे ऐसे आईडिया होते हैं जो हमारे आने वाले समय के लिए हम सोचते हैं। और इन idea में भी केवल 2 परसेंट ऐसे होते हैं जिनके बारे में हम ज्यादा फोकस करते हैं।


अगर आपको अपनी लाइफ में कुछ करके दिखाना है तो इन आइडियास पर आपको विचार करना होगा ये पल भर में आकर चले जाते हैं और उन्हें हम भूल जाते हैं इन्हें याद रखने का एक तरीका है – माइंड मैपिंग टेक्निक्स 

 

क्या है Mind Mapping Technique

इसे हम दिमाग का नक्शा बनाना भी कह सकते हैं दिमाग पल भर में बहुत सी बातें सोचता है और उसे भूल जाता है आपके जिंदगी के बहुत सारे पहलू होते हैं जिस पर आपको काम करना होता है पर हम भागदौड़ में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि उन चीजों पर फोकस नहीं करते 

 

Mind Mapping से आप लाइफ में सभी Important सब्जेक्ट को एक ग्राफ से Show कर सकते है आप अपनी लाइफ में कुछ करना चाहते हैं तो यह तरीका आपके लिए वरदान साबित होगा यह एक ऐसी तकनीक है जिससे आप दिमाग के अंदर छुपी सारी जानकारियों को बाहर निकाल सकते हैं जिससे आप अपने भविष्य के सारे डिसीजन ले सकते हैं 

 

अगर आप अपने लक्ष्य को लेकर चिंतित हैं और उसे आगे जाकर भूल जाते हैं तो माइंड मैपिंग आपको याद दिलाएगा कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे पाने के लिए आपको क्या task पूरे करने हैं यह कुछ google map  कि तरह ही होता है अगर आपको किसी मंजिल पर जाना है तो हम गूगल मैप की सहायता लेते हैं।यह हमे बताता है की कोनसा रास्ता सही है ठीक वैसा ही हम माइंड मैपिंग में भी कर सकते हैं 


कैसे बनाएं माइंड मैपिंग?

इंटरनेट पर ढेरों माइंड मैपिंग सॉफ्टवेयर मौजूद है और इसे आप Android में भी यूज़ कर सकते हैं आप इसे सिंपल पैन और पेपर पर भी बना सकते हैं। लंबे समय यूज करने के लिए सॉफ्टवेयर की हेल्प लेना अच्छा तरीका है। ये कुछ सॉफ्टवेयर की लिस्ट है जिसे आप अपने डेस्कटॉप और android स्मार्टफोन पर इनस्टॉल कर सकते है –

7 PC Mind Mapping Software

  1. XMind 8 (macOS, Windows, iOS) 
  2. Mindomo (macOS, Windows, Linux, iPad, Android) 
  3. FreeMind (macOS, Windows, Linux) 
  4. Scapple (macOS, Windows) 
  5. MindManager (macOS, Windows) 
  6. Bubbl.us (Web) 
  7. WiseMapping (Web)

 

10 Android Mind Mapping Applications

  1. Mindjet for Android
  2. Mindomo
  3. iMindMap HD
  4. MindMeister for Android
  5. MindMaps Lite
  6. SimpleMind for Android
  7. Mind Mapping Free
  8. MindMemo
  9. Mind Map Memo
  10. MindBoard Free

 

माइंड मैपिंग करने के फायदे 

इससे हम हमारे main लक्ष्य पर फोकस कर सकते हैं और गैर जरूरी चीजों में टाइम खराब होने से बचा सकते है बिजनेस, एजुकेशन, निर्णय लेने, और बहुत सारी लाइफ की प्रॉब्लम में हम माइंड मैपिंग का यूज़ कर सकते हैं 

 

कैसे बनाएं माइंड मैपिंग ?

अगर आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उस प्रोजेक्ट का टाइटल सेंटर पर लिखें और उसके task  जिसको आप को पूरा करना है  उसे attribute में add करे जिससे आपको यह पता हो जाएगा कि आपको क्या task पूरे करेंगे तो लक्ष्य हासिल होगा साथ ही आप इससे रिलेटेड फोटो और notes भी इस में insert कर सकते हैं 
Exmple of Mind Map –

 

Conclusion 

बहुत से लोग जो आज सफल है वह माइंड मैपिंग को अपनाते हैं  इससे दिमाग मैं काम का प्रेशर कम हो जाएगा और जो टास्क आपको करना है उस पर फोकस ज्यादा होगा  तो हमारा यही रिकमंडेशन है कि आप भी माइंड मैपिंग यूज़ करें  यह लाइफ की हर प्रॉब्लम और हर लेवल में काम आने वाली तकनीक है 

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *