Kahani Achi Wali- जापान के लोग मछलियां खाना बहुत ही पसंद करते है। वह ज्यादातर ताजी मछलियां खाना पसंद करते हैं, लेकिन जापान के समुंदरी तटो के पास इतनी मछलियां नहीं होती कि उनसे सभी लोगों की डिमांड पूरी की जा सके।
इसलिए मछुआरों को जापान की समुंदरी तटो से दूर जाकर मछलियां पकड़नी पड़ती है। जब मछुआरों ने इस तरह से मछलियां पकड़ना शुरू किया तो उनके सामने एक गंभीर समस्या आई।
Kahani Achi Wali
मछुआरे जितनी दूर मछली पकड़ने जाते उन्हें लौटने में उतना ही ज्यादा समय लगता और मछलियां बाजार तक पहुंचते-पहुंचते बासी हो जाती, और फिर कोई उन्हें खरीदना नहीं चाहता।
इस समस्या से निपटने के लिए मछुआरों ने अपनी नाव को बड़ा किया और 1 फ्रिज लगवा लिया। वे जो भी मछलियां पकड़ते उन्हें फ्रिज में डाल देते। इस तरह वह देर तक मछलियां पकड़ सकते और उसे बेच सकते थे।
पर इस टेक्निक पर भी एक समस्या आने लगी, जापानी लोग फ्रीज में रखी मछलियों को और ताजी मछलियों में आसानी से फर्क कर लेते और फ्रिज में रखी हुई मछलियों को खरीदने से कतराते। उन्हें किसी भी कीमत पर ताजी मछली चाहिए होती।
एक बार फिर मछुआरों ने इस समस्या से निपटने की सौची। इस बार एक शानदार तरीका निकाला। उन्होंने अपने बड़ी-बड़ी जहाजों में पानी के टैंक बनवा लिए और जब भी वह मछलियां पकड़ते, तो उन्हें पानी से भरे टेंक मे डाल देते।
मछलियों को टेंक में डालने के बाद कुछ देर तो मछलियां इधर उधर भागती, पर जगह कम होने के कारण वे जल्द ही एक जगह से हो जाती। फिर यह मछलियां बाजार में पहुंचती तो भले ही वह सांस ले रही होती, लेकिन इनमें वह बात नहीं होती जो आजाद घूम रही मछलियों में होती।
Kahani Achi Wali
जापानी उसे चखकर इन मछलियों में भी अंतर कर लेते थे तो इतना कुछ करने के बाद भी समस्या वैसे ही बनी हुई थी।
अब सवाल यह है कि मछुआरों को क्या करना चाहिए था, जिससे मछलियां ताजा भी बनी रहे और स्वस्थ भी रहे? इस बार उन्होंने कुछ नहीं किया उन्होंने दिमाग लगाया और एक तरकीब आजमाई।
मछुआरे जिस पानी के टैंक में मछलियां रखते थे उसमें एक छोटी शार्क मछली छोड़ देते। शार्क कुछ मछलियों को जरूर खा जाती पर ज्यादातर मछलियां बिल्कुल ताजी पहुंचती।
आपके दिमाग में यह प्रश्न जरूर आ रहा होगा कि ऐसा क्यों हुआ?
शार्क, बाकी मछलियों के लिए चैलेंज की तरह थी। उनकी मौजूदगी बाकी मछलियों को हमेशा भयभीत, चौकन्ना और सतर्क रखती और अपनी जान बचाने के लिए वह हमेशा अलर्ट रहती। इसलिए कई दिनों तक टैंक में रहने के बावजूद उनमें स्फूर्ति और ताजापन बना रहा।
Kahani Achi Wali – Conclusion
तो यह थी दोस्तों उन जापानी मछुआरों की कहानी अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें क्या मोटिवेशन है?
- तो मैं आपको बता देना चाहूं कि आज बहुत से लोगों की जिंदगी टैंक में पड़ी हुई मछलियों की तरह हो गई है। जिन्हें जगाने के लिए कोई शार्क मौजूद नहीं है।
- शार्क वह चुनौती है जो आपको हमेशा सतर्क और कार्यरत रखती है। अगर आपके जिंदगी में कोई चुनौती नहीं है तो आप उन मछलियों की तरह ही है बिल्कुल सुस्त और बेजान है।
- आप जिस रूटीन को फॉलो कर रहे हैं उससे कुछ अलग करना होगा, आपको अपना दायरा बढ़ाना होगा और एक बार फिर जिंदगी में रोमांच और नयापन लाना होगा।
- नहीं तो बासी मछलियों की तरह आपकी भी वैल्यू कम हो जाएगी और लोग आपसे मिलने जुलने के बजाए नजरें बचाएंगे।
- दूसरी तरफ अगर आपकी लाइफ में चैलेंज है, मुश्किलें हैं तो उन्हें कोसते मत रहिए। यकीन मानिए समस्या किसी ना किसी रूप में सबके जीवन में होती है। कहीं ना कहीं यह आपको ताजा और जिंदादिल बनाए रखती हैं। इन्हें स्वीकार करिए इन पर जीत हासिल करें और अपने मैं हमेशा नई ऊर्जा और अपना तेज बनाए रखिए।
Kahani Achi Wali – घुटन होने पर क्या करे –
- अगर कोई घुटन महसूस कर रहा है तो सबसे पहले अपनी जिंदगी को पॉजिटिव सोच में बदलिए।
- कोई भी इंसान जिंदगी में घुटन तब महसूस करता है जब वह संघर्षपूर्ण जिंदगी जीता है। हर किसी के जिंदगी में ऐसा दौर आता है, जब उसे घुटन महसूस होती है।
- तो ऐसे में लोगों को इस संघर्षपूर्ण जिंदगी से पूरी हिम्मत के साथ मुकाबला करना चाहिए। इस संघर्ष जिंदगी से मुकाबला करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है। “धैर्य रखना”
- हमें उनसे बात करनी चाहिए जिनसे बात करने से हमको अच्छा लगता हो। या कुछ दिनों के लिए कहीं घूमने चले जाना चाहिए।
- वे काम करने चाहिए जो हमें बहुत ज्यादा पसंद है। और घुटन की वजह जानकर उसको दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।
- हो सके तो किसे शांत माहौल में जाए और सत्संग और भगवान पर विश्वास रखें।
- इंसान एक परिवर्तनशील मानव है जो जहां रहता है अपने आप को उस हिसाब से डाल लेता है।
- महसूस कीजिए अपने आपको कि आप अकेला नहीं है जो इस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं इसलिए खराब समय को टाले और आगे बढ़े। धन्यवाद
Related Posts
- Sher ki Kahani -अपने अंदर के शेर को जगाए – हिंदी कहानी
- Teachers Day क्यों बनाया जाता है ? | Teachers Day Story
- Motivation Hindi story – मन की आवाज
- क्या करे जब मुसीबत में हमारे पास कोई रास्ता न रहे | Pareshani ka hal Hindi Kahani
- जीवन का सत्य – Hindi Motivational Story
- अपनी परेशानियों को कैसे करे दूर ? Motivational Hindi Story
- सुन्दर महिला की कहानी – Motivational Story Hindi
- क्या आपमें है सच्ची आस्था-hindi motivational stories
- भगवान का भरोसा – Hindi Kahaniya
- प्यार में धोखा खाने वाले इसे जरूर पढ़े – pyar me dhoka
Leave a Reply