Google Translate के 8 Feature जो आप नहीं जानते होंगे।

जो लोग दूसरी भाषा को सीखना चाहते हैं उसके लिए Google लाया है ऐसा प्रोडक्ट जिससे आप घर बैठकर किसी भी भाषा को समझ सकते हैं और सीख सकते हैं। अब भाषा सीखने के लिए आपको किसी की भी जरूरत नहीं होगी। इस प्रोडक्ट का नाम है Google Translate. यह Post हमारी series 22 Top Google Product जो आपको पता होने चाहिए। का एक part है।

Google Translate क्या है?

यह google की service है जो एक भाषा को दूसरी भाषा में ट्रांसलेट करती है। इससे आप 103 भाषाओं को एक दूसरे से बदल सकते है। इसका मतलब है अगर आपको English में कोई पैराग्राफ समझ में नहीं आ रहा तो गूगल ट्रांसलेट आपको हिंदी में बदल देगा। यह इंग्लिश में ही नहीं बाकी अन्य विदेशी भाषाओं को भी ट्रांसलेट कर सकता है।

Google Translate के 8 Feature जो आपको नहीं पता होंगे।  

1. भाषा को translate करे। 

Google translate वेबसाइट पर जाकर भाषा को सिलेक्ट करें। जिसे आप बदलना चाहते है उसको टाइप करे। ट्रांसलेट पर क्लिक करें। आपने जो भी लिखा है वह दूसरी भाषा में कंवर्ट हो जायेगा। एक बार में 5000 characters को ही ट्रांसलेट कर सकते हैं।

2. अपनी भाषा को अच्छे से जाने।

हमारी भाषा हिंदी में भी कुछ word एसे है जिसका मतलब हमे पता नहीं होता। आप उन्हें google translate से जान सकते हैं। जैसे आपको “वर्णन” का मतलब नहीं पता, तो हिंदी में टाइप करें और जानिए की “वर्णन” को हिंदी/English  में और क्या कह सकते है।


3. Document को ट्रांसलेट करें

Translate a document पर click कर उस text file को attach करे जिसे आप translate करना चाहते है।  आप word doc को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। गूगल ट्रांसलेट उस डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट की हुई भाषा में ट्रांसलेट कर देगा।

4. Website को translate करे।

इन्टरनेट काम की information से भरा पढ़ा है।  बेहतरीन से बेहतरीन जानकारिया आपको इन्टरनेट पर मिल जाएगी। ज्यादातर अच्छे पोस्ट English में है। आप किसी इंग्लिश वेबसाइट को नहीं समझ पा रहे हैं तो उसका URL गूगल ट्रांसलेट में कॉपी कर पेस्ट कर दें। आपको वह वेबसाइट आपकी भाषा में उपलब्ध हो जाएगी।

5. Voice translate 

आप बोल कर भी Google ट्रांसलेट कर सकते हैं इसके लिए आपको एक head phone की जरुरत होगी। आप जो भी बोलेंगे उसे गूगल translate टाइप कर देगा और दूसरी भाषा में बदल देगा। इससे word को टाइप नहीं करना पड़ेगा।

6. जो कुछ ट्रांसलेट करें उसे सेव करें। Phrasebook

अगर आप अपने translate result को सेव करना चाहते है तो save to phrasebook पर click करे। गूगल अकाउंट से लॉग इन होने पर यह save हो जायेगा।

7. Translation को improve करे। 

अगर आप Google ट्रांसलेटर के रिजल्ट से सहमत नहीं है तो आप इसे improve कर सकते हैं। कई बार हम Google ट्रांसलेट से हिंदी में कन्वर्ट करते हैं उसकी ग्रामर सही नहीं होती। आप improve करके Google को सजेशन दे सकते हैं कि आप इस ट्रांसलेटर को यह कहते हैं।

8. ट्रांसलेशन को सुने

ट्रांसलेट किए हुए वर्ड को उसी भाषा में सुनने के लिए इसका यूज़ किया जाता है आप Google Translate पर बने Listenऑप्शन पर क्लिक करें और वह आपको बोलकर बताएगा।

Google Translate को कैसे यूज़ कर सकते हैं

आप कम्पुटर में किसी भी web browser से इसको use कर सकते है। अच्छे result के लिए आप google chrome browser का use करे। smartphone, tablet और ios device के लिए google play store से app इनस्टॉल करे। offline app का use करके बिना इन्टरनेट भी आप google translate कर सकते है।

Conclusion

Google ने हमें बहुत सारी service दी है जिसका यूज हम डेली लाइफ में करते हैं ताकि अपने आप को इंप्रूव करें। Google translate भी एसी ही एक service है जिससे आप किसी भी भाषा को समझ सके और दुनिया के लोगो से संपर्क में रहे।

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *