हिंदी अनमोल वचन -16 | Best Hindi Anmol Vachan

 

Best Hindi Anmol Vachan

Best Hindi Anmol Vachan – ज्ञान की बातें जो आपकी जिन्दगी बदल दे

226. जीवन हमें बहुत कुछ सिखाता है 

दुनिया की हर निर्जीव वस्तु भी हमें कुछ न कुछ सिखाती है। मैने सीमेंट से सीखा है कि, जोड़ने के लिए नर्म होना जरूरी है, और जोड़े रखने के लिए सख्त।

227. लक्ष्य 

अपने लक्ष्य को छोटा मत करो, बल्कि अपनी मेहनत को और ज्यादा बढ़ाओ।

228. नयापन लाइए 

जीवन की किताबों पर बेशक कवर चढ़ाइये, पर बिखरे पन्नों को पहले अपनेपन से चिपकाइये, यही तो अंदाज़ है जिंदगी को जीने का, न खुद रहो उदास, न अपनों को रहने दों।

229. कोयले के सामान रिश्ते 

मतलब और गरज के रिश्ते कोयले की तरह होते है, जब गर्म होते हैं तो छुने वाले को जला देते हैं, और जब ठंडे होते हैं तब हाथ काले कर देते है।

230. पॉजिटिव विचार 

उपरवाला जब आपसे कुछ लेता है, तो ये मत सोचो कि उसने आपको कोई दंड दिया है, हो सकता है उसने आपका हाथ खाली किया हो पहले से बेहतर कुछ देने के लिए।

231. सत्य विचार 

अच्छे काम को जितना जल्दी हो सके कर डालना चाहिए, जबकि बुरे काम को जितना टाल सकते हो, टालते रहना चाहिए।


232. आप इंसान ही हो क्या 

अगर दूसरे के दुख को देखकर आपको भी दुख होता है, तो समझ लेना भगवान ने आपको इंसान बनाकर कोई गलती नहीं की।

233. Best Hindi Anmol Vachan

दुनिया में सिर्फ दिल ही है, जो बिना आराम किये काम करता है, इसलिये इसे खुश रखो अपना हो या अपनो का।

234. जिन्दगी में तीन लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए

1. मुसीबत में साथ देने वाले को  2. मुसीबत में साथ छोड़ने वाले को   3. मुसीबत में डालने वाले को।

235. मेहनत 

किसी की सलाह से रास्ते जरूर मिलते हैं, पर मंजिल तो खुद की मेहनत से ही मिलती है।

236. बदलाव लाये जीवन में 

बदला लेने की नहीं, बदलाव लाने की सोच रखिये, समझदार इंसान वह नहीं जो ईंट का जवाब पत्थर से दें, समझदार इंसान वो है, जो फेंकी हुई ईंट से अपना आशियाना बना ले।

237. भरोसा 

विश्वास में विष भी है आस भी है, और ये हम पर निर्भर करता है कि क्या लेना और देना है।

 

हेल्लो दोस्तों, हम लाये है सिर्फ आपके लिए Anmol Vachan का Collection जिससे आपकी सोच ही बदल जाएगी। यह वह Achi Bate है।  जो जान लेने के बाद जिंदगी से कोई भी शिकायत आपके दिल में नहीं रहेगी। इन Hindi Quotes को पढ़ कर आप सफलता की नई उचाईयों को छु सकते है। Hindi Quotes Images रोजाना अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमे facebook,instagram, या twiter पर follow करे।

Viren Raikwal
Viren Raikwal

असली बहादुरी तो तब है, जब आप वह करे जो सही है, भले ही वह ज्यादा लोकप्रिय ना हो....

Articles: 220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *